Baba Sahab ke Geet ko lekar Dalit School sanchalak ko dhamki

Loading

Loading

जाति-पाति की करो विदाई का नारा हुआ हवा- हवाई,दलित संचालक को School बंद करवाने की धमकी।

जाति-पाति की करो विदाई का नारा हुआ हवा- हवाई,दलित संचालक को School बंद करवाने की धमकी।Baba Sahab ke Geet ko lekar Dalit School sanchalak ko dhamki

मध्य प्रदेश: Sheopur जिले के ढोढर कस्बे में इस वक्त ग्लोबल विजन इंग्लिश इन दिनों काफी चर्चा में है। क्योंकि एक दलित व्यक्ति द्वारा स्कूल का संचालन जातिवादी सोच रखने वाले मनुवादी लोगों को रास नहीं आ रहा है। स्कूल संचालक बृजमोहन मौर्य को देख लेने की, जान से मारने की और स्कूल बंद करवाने की लगातार धमकी सोशल मीडिया के माध्यम से दी जा रही है।

जाति-पाति की करो विदाई का नारा हुआ हवा- हवाई दलित संचालक को स्कूल बंद करवाने की धमकी।
जाति-पाति की करो विदाई का नारा हुआ हवा- हवाई
दलित संचालक को स्कूल बंद करवाने की धमकी।

क्या है पूरा मामला ? –

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के ढोढर कस्बे में इसी सत्र 2025- 26 में दलित जाति से आने वाले बृजमोहन मौर्य ने स्कूल प्रारंभ किया। जिसमें पढ़ाई की गुणवत्ता और पहले ही साल में उम्मीद से अधिक प्रवेश होने पर मनुवादी सोच के लोग बौखलाए हुए हैं। ढोढर कस्बे में ही मनीष गोयल नाम का व्यक्ति स्मार्ट चॉइस नाम से कपड़ों के शोरूम का चलाता है शोरूम संचालक द्वारा स्कूल संचालक को बार-बार अपने यहां स्कूल ड्रेस रखने की कहने पर भी जब स्कूल संचालक द्वारा स्मार्ट चॉइस पर स्कूल यूनिफॉर्म ना रखने पर, स्कूल संचालक ब्रजमोह मौर्य द्वारा करीब 1 वर्ष पहले गाए हुए बाबा साहब के गाने को अपनी फेसबुक ID पर अपलोड कर सामाजिक सदभाव बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। और स्कूल संचालक बृजमोहन मौर्य को देख लेने की, जान से मारने की और स्कूल बंद करवाने की लगातार धमकी सोशल मीडिया के माध्यम से दी जा रही है। स्कूल के प्रति दुष्प्रचार कर कई प्रकार की भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं।

शब्दों को तोड़- मरोड़ कर वीडियो क्लिप कर रहे वायरल –

आपको बता दें कि बाबा साहब का यह गीत स्कूल संचालक द्वारा एक सामाजिक कार्यक्रम में रविदास जयंती के मौके पर करीब 1 वर्ष पहले ग्राम भूरेडी में गाया हैं। क्योंकि स्कूल संचालक एक कवि, पत्रकार और गायक हैं। गाने के शब्दों पर गौर करें तो गीत का संदेश साफ है स्कूल संचालक द्वारा बच्चों को विद्यालय जाने के लिए प्रेरित किया गया है। जब यह गाना गाया या था उसे वक्त पर यह विद्यालय ग्लोबल विजन इंग्लिश स्कूल शुरू भी नहीं हुआ था। पर अब उसे गाने की कुछ क्लिप को काटकर जातिवाद से ग्रसित मानसिकता के लोग तमाम सोशल मीडिया और अखबार व news channels पर शब्दों को तोड़- मरोड़ कर कह रहे हैं कि स्कूल संचालक द्वारा हिंदू देवी – देवताओं का अपमान किया गया है। जबकि वीडियो में ऐसा कुछ भी नहीं है किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं बोला गया है। ना ही किसी विशेष धर्म के देवता के विरोध में बोला गया है नहीं किसी जाति के विरोध में बोला गया है गाने का मूल उद्देश्य बच्चों को विद्यालय जाने के लिए प्रेरित करना है।

गीत का उद्देश्य किसी की भावनाऐं आहत करना नहीं हैं –

स्कूल संचालक, कवि व गायक बृजमोहन मौर्य ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मेरा और मेरे गीत का उद्देश्य किसी की भावना आहत करना नहीं हैं। बल्कि अपने समाज के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करना है। हम सभी धर्म- संप्रदाय के विचारों व आराध्य व देवी -देवताओं का सम्मान करते हैं। दलित विरोधी और स्कूल काॅप्टीटर्स की मूल मंशा विद्यालय को बंद करवाना है। अगर ऐसी कोई विवादित बात होती तो ये शिकायत कर्ता ये तमाम कार्यवाही स्कूल खुलने से पहले भी कर सकते थे।

Leave a Reply

Discover more from Nidar Sanvad

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading